



जनकपुरी महोत्सव समिति ने किया स्मारिका का विमोचन
संजय प्लेस में सभी को जोड़कर बनाएगी जाएगी एक बृहद विकास समिति
बाबा न्यूज
आगरा। जनकपुरी आयोजन समिति की ओर से जनकसुता के श्रीराम स्मारिका का विमोचन होटल पी एल पैलेस में किया गया।
जनकपुरी महोत्सव के राजा जनक रहे पीएल शर्मा ने कहा कि महोत्सव ऐतिहासिक रहा है। इस ऐतिहासिक महोत्सव में सैकड़ो ऐसे पल रहे हैं जो कि अद्वितीय हैं, उन सभी पलों को जनकसुता के श्रीराम में संकलित करने का काम किया है। इसमें पदाधिकारी ने अपने अनुभव भी साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के लिए सामग्री संकलित करना इतना आसान नहीं था लेकिन जनकसुता के श्रीराम के संपादक आदर्श नंदन गुप्त ने इसको अपने अनुभव से सहज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में जनकपुरी में आयोजित किए गए सभी कार्यक्रमों का समावेश है। इस अवसर पर राजा जनक बने पी एल शर्मा ने कहा कि पत्रिका में पदाधिकारियों के विचार और उनके द्वारा लेख भी छापे गये हैं स्मारिका में आगरा के इतिहास और धार्मिक महत्व का भी उल्लेख किया गया है
पी एल शर्मा ने सभी के सहयोग हेतु आभार प्रकट किया साथ ही कहा कि आने वाले समय मैं समिति समस्त संजय प्लेस के विकास हेतु एवं यहाँ की समस्याओं के निस्तारण हेतु व्यापारियों ,निवासियों को जोड़कर बृहद स्तर पर एक विकास समिति का गठन करेगी जो की जल्द ही मूर्त रूप ले लेगी।
समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि जनकपुरी का आयोजन संजय प्लेस जैसी जगह में सफलता से संपन्न कराना एक जिम्मेदारीपूर्ण कठिन काम था जिसे सबने मिलकर भव्य बनाने में सहयोग किया यही नहीं इस जनकपुरी पर तमाम सवाल भी खड़े हो रहे थे कि कि इतने कम स्पेस में इतना बढ़ा आयोजन कैसे होगा। जनकपुरी आयोजन समिति ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और ऐतिहासिक सफल आयोजन किया। वरिष्ठ महामंत्री अनिल वर्मा ने समिति में सामंजस्य बनाकर एक निर्विवादित कार्यक्रम को सफल बनाने में राजा जनक पी एल शर्मा को सभी की ओर से धन्यवाद दिया। अंत में आॅडिटर राकेश मेहरा सीए ने आय व्यय का व्योरा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अनिल रावत ने किया। इस अवसर पर रंजीत सामा ,अनिल अग्रवाल ,अशोक अरोड़ा , विनय मित्तल , सत्यपाल अरोरा,ब्रजेंद्र सिंह बघेल, के एन अग्निहोत्री, अनिल रावत अंबा प्रसाद ,राजू अग्रवाल,तपन अग्रवाल,हरिनरायण चतुवेर्दी,चंद्रवीर सिंह फौजदार ,नितिन जौहरी,अमित बंसल , हरिओम अग्रवाल , मनीष बंसल,आदर्श नंदन गुप्ता, मुकेश नेचुरल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।