



अभी तक कोई भी सांसद दोबारा दिल्ली नहीं जा सका है
सबसे पहले सीमा उपाध्याय इस सीट से सांसद बनी थी
मनीष मिश्रा/ बाबा न्यूज
आगरा। फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने अपना कब्जा रखने पर कामयाबी हासिल कर ली है। उन्होंने कड़े मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी राम नाथ सिकरवार को 43,405 वोटों से हरा कर एक रिकार्ड बनाया है। सीकरी में अभी तक कोई भी प्रत्याशी लगातार दूसरी बार सांसद नहीं बन सका है। फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट सन 2008 में अस्तित्व में आयी थी। इस सीट पर सबसे पहले सांसद बसपा से सीमा उपाध्याय बनी थी। उन्होंने सिने अभिनेता और कांग्रेस प्रत्याशी राज कुमार चाहर को हराया था। इस बार लोकसभा चुनाव में मुकाबला कड़े संघर्ष का रहा था। कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच लड़ाई अंत तक चलती रही। अंत में विजयी भाजपा के राजकुमार चाहर के हाथ लगी। इस चुनाव में कांग्रेस को छोड़कर कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका है।