



लॉटरी सिस्टम से निर्विरोध 14 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए
चुने पदाधिकारियों व सदस्यों का माला पहनाकर हुआ स्वागत
बाबा न्यूज
आगरा। अग्रवाल महासभा के चुनाव में आज 14 कार्यकारिणी सदस्यों का लॉटरी सिस्टम से निर्विरोध चयन किया गया। वहीं अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों द्वारा 11 जून की शाम को अपना नामांकन वापस लेने के कारण चुनाव अधिकारियों द्वारा दोनों पदों को शून्य घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए कुछ दिन बार चुनाव कराया जाएगा। तब तक वर्तमान अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष कार्यवाहक अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार सम्भाले रहेंगे। वहीं 10 पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जबकि 14 पदाधिकारियों के पदों पर किसी प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं किया।
लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रवाल सेवा सदन में आज अग्रवाल महासभा के चुनाव थे। मुख्य चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 11 जून की रात अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद गोयल व संरक्षक सुरेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश मित्तल, सतेन्द्र अग्रवाल ने नामांकन वापस ले लिए थे। जिसके कारण दोनों पदों को चुनाव अधिकारियों (मुख्य चुनाव अधिकारी, रवि प्रकाशअग्रवाल, सहायक चुनाव अधिकारी कुलवन्त मित्तल, सुभाष गर्ग) ने शून्य घोषित कर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महेश चंद गोयल, मिट्ठन लाल अग्रवाल, कौशल किशोर, सुरेश गर्ग, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, भगवान दास बंसल, रामरतन मित्तल, विनोद कुमार गोयल, सुरेश चंद ग्रवाल, डॉ. सुरेश गोयल, सतेन्द्र अग्रवाल, दिनेश मित्तल आदि उपस्थित थे।
40 पदो के लिए होने थे चुनाव
आगार। अग्रवाल महासभा में 26 पदाधिकारी व 14 कार्यकारिणी सदस्यों के पद हैं, जिन पर ज चुनाव होने थे। महासभा में 807 मतदाता हैं। सुबह से ही मतदाताओं का चुनाव स्थल पर आना शुरु हो गया। लगभग 250 मतदाता अपनी वोटिंग अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे थे। परन्तु अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का पद शून्य होने पर अन्य पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुने जाने से वोटिंग के बिना की चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। चुनाव प्रारम्भ होने से पूर्व ही लिखित रूप से प्रत्याशियों ने निर्विरोध चुनाव की सहमति चुनाव अधिकारियों को दे दी थी।
माला पहनाकर किया सम्मानित
आगरा। चुनावी कार्यक्रम का शुभारम्भ महासभा के सभी सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी चयनित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। महाराजा अग्रसेन के जयकारों से परिसर गूंज उठा। इस वसर पर मुख्य रूप से मनोज अग्रवाल, अखिल बंसल, विनय अग्रवाल, मोहन लाल अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल, हिमांसु अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, सुरेश कंसल आदि
यह हैं निर्वाचित पदाधिकारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, उपाध्यक्ष फूलचंद बंसल, कृष्ण मुरारी गोयल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, उपमहामंत्री वीरेन्द्र गोयल, मंत्री शैलेन्द्र बंसल, कानूनी सलाहकार महोन्द्र कुमार बंसल, विधान निर्माता गजेन्द्र अग्रवाल, संगठन मंत्री अशोक कुमार गोयल।
निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य
जवाहर लाल सिंघल, संजीव कुमार ग्रवाल, अजय कुमार गर्ग, निखिल गर्ग, रवि अग्रवाल, नीरज ग्रवाल, वीना जैन, संत कुमार मंगल, नीलम अग्रवाल, मनोज जैन, सुभाष चंद अग्रवाल एड., हरिओम गोयल, विभु सिंघल, आलोक कृष्ण अग्रवाल।