



मनीष मिश्रा / बाबा न्यूज
खैरागढ़। खैरागढ़ क्षेत्र के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की सासु माँ श्रीमती सिद्ध श्री पत्नी लाल सिंह कुशवाहा औरैया वाले का बीते रोज निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
उनका अंतिम संस्कार ताजगंज स्थित मोक्ष धाम में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक लोगों ने सिद्ध श्री को भींगे नेत्रों से अंतिम विदाई दी।उनकी उठवानी कल शुक्रवार को भगवान गौतम बुद्ध हायर सेकेंडरी स्कूल अशोका स्टेट सेवला सराय, सेमरी रोड आगरा पर शाम चार से पांच बजे तक होगी।
>