



कछार के खेतों में पहुंचा पानी, यमुना का बढा जलस्तर
इन्द्रेश तोमर/बाबा न्यूज
पिनाहट। बीते दिनों से राजस्थान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते ब्लॉक क्षेत्र की नदियों में एक बार फिर चंबल नदी और उटांगन नदी और यमुना नदी में उफान आ गया है। राजस्थान मध्य प्रदेश से चंबल नदी में पानी आने के कारण मंगलवार को पिनाहट घाट पर जलस्तर 119.60 पहुंच गया। इसके कारण खारों में पानी भर गया। वही राजस्थान में कोई बरसात के कारण उटंगन नदी में भी उफान आ गया है। इसके कारण सेहा,तोड़ा, सेरब, बसई गुर्जर, मनोना,गुरावली, अरनोटा आदि गांव के कछार की खेती में पानी भर गया है। फिलहाल किसने की खेती में कोई भारी नुकसान नहीं है। नदी का बहाव तेजी से चल रहा है। नदी से ग्रामीणों को दूर रहने की प्रशासन द्वारा चेतावनी जारी की गई है। वहीं पिढौरा क्षेत्र से होकर गुजरी यमुना नदी में दिल्ली और हरियाणा में हुई बारिश के चलते जलस्तर बढ़ गया है। किसानों के कछार की खेती में कोई भारी नुकसान नहीं है। बरसात के मौसम में इन दोनों नदियों में जलस्तर की बढ़ोतरी जारी है। बारिश का पानी निकालने के बाद काम हो जाता है और कभी उफान पर आरही है। फिलहाल नदियों क्षेत्र में गांव के ग्रामीणों को कोई खतरा नहीं है।
कानूनगो रामनिवास का कहना है कि उटाँगन नदी और चंबल यमुना के बड़े हुए जलस्तर से फिलाल कोई खतरे की आशंका नहीं है। किसानों की फसल सुरक्षित है जलमग्न नहीं हुई है।