



पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नेमबत्ती के पति बिहारीलाल का आकस्मिक निधन
नगर पालिका अछनेरा के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की
बाबा न्यूज
अछनेरा। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन श्रीमती नेमबत्ती के पति बिहारीलाल का आकस्मिक निधन 26 फरवरी को हो गया। जिसकी सूचना से क्षेत्र के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसी क्रम में नगर पालिका अछनेरा में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व ईओ अरविंद पांडे के साथ-साथ नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों ने आत्म शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक संवेदना में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, नगर पालिका ईओ अरविंद पांडे, वरिष्ठ लिपिक महेंद्र गौतम, लिपिक राजेंद्र सिंह, श्रीमती मधुलता शर्मा, देवेंद्र सिंह पैरोकार, सभासद असलम कुरैशी, पवन छौंकर, सभासद सुशील शर्मा, सभासद उर्मिला देवी, सभासद किशन सिंह उर्फ हनुमान, मछला देवी,प्रियंका वर्मा, महाराज सिंह, आशीष अग्रवाल, राहुल ओझा, आदि कर्मचारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।