



औरंगपुर में चल रही भागवत कथा में उमड़ रही भीड़
मनीष मिश्रा/ बाबा न्यूज
खेरागढ़। औरंगपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में छठवें दिन कृष्ण रुक्मणि विवाह के वर्णन के साथ व्यासपीठ से सनातनियों को एकता का संदेश दिया। भागवताचार्य डा श्यामसुंदर पाराशर ने कथा के बीच कहा कि व्यास गद्दी और राजगद्दी दोनों का कर्तव्य है कि देश के प्रति दुर्भावना रखने वाले लोगों से लोगों को सतर्क और सावधान रखा जाये। उन्होंने सनातनियों को एकता का संदेश देते हुये कहा कि राजगद्दी से यूं ही नहीं कहा जा रहा बांटोगे तो कटोगे। इस दौरान उन्होंने मेधा शक्ति के पलायन पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आरक्षण के नाम पर हो रहा है खिलवाड़। इसके लिये हम आप ही जिम्मेदार है। इस दौरान उन्होंने रुक्मणि विवाह की कथा का बड़ा ही भावपूर्ण वर्णन किया तो सभी कृष्ण रुक्मणि की जय-जय कार करने लगे। पाण्डाल में चारों तरफ हर्ष छा गया। कथा में पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर ने व्यास पीठ की आरती के बाद भगवताचार्य से आशीर्वाद लिया। इस दौरान कथा में परिक्षत हरीश पचौरी, चिंता देवी, अरुण पचौरी एडवोकेट, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, अशोक लवानियां, अशोक रावत जिला पंचायत सदस्य, नेत्रपाल रावत, मधुसूदन शर्मा, मनीष मिश्रा, के के पचौरी, के के शर्मा, शैलेन्द्र पाठक, सुशील शर्मा, बच्चू सिंह सोलंकी, नितिन शर्मा, आदि मौजूद रहे।