



बाबा न्यूज
आगरा। जनपद के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुरा के निकट बीती रात निजी स्लीपर बस और डंपर में टक्कर हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में एक दर्जन से अधिक सवारियां थीं। मौके पर पहुंची पुलिस और आस पास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें कुछ लोगों को मामूली चोट आयी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते है कि प्रतापपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर आ रहा था। वहीं से स्लीपर बस भी जा रही थी। तभी डंपर ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज आवाज के साथ बस पलटने से आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस का दरवाजे वाली साइड दबने के कारण अंदर से यात्री निकल नहीं पा रहे थे। इसके बाद बस के शीशे तोड़कर यात्रियों निकाला गया।