



जयन्ती पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया याद
बाबा न्यूज
आगरा। सपा मुखिया, पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 86 जयंती पर पार्टी कार्यालय जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई। सभी वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि नेताजी किसानों गरीबों मजदूरों आसहायो के लिए भगवान के स्वरुप थे। नेताजी के मुख्यमंत्री रहते हुए कुछ फैसले जो सदैव याद किए जाएंगे।
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि मुलायम सिंह उत्तर भारत के बड़े समाजवादी और किसान नेता थे। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किये। नेता जी भारत के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले एक शिक्षक थे किन्तु शिक्षण कार्य छोड़कर इन्होंने राजनीति में कदम रखा। कार्यक्रम का संचालन जिला एवं महानगर महासचिव सुरेंद्र चौधरी, हरिमोहन राजपूत लोधी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, रामसहाय यादव, प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल,रामगोपाल बघेल, राजपाल यादव, नितिन कोहली ,रूपाली दीक्षित, पवन प्रजापति,महेश सिसोदिया, सुधीर दुबे, वरिष्ठ सपा नेता श्याम भोजवानी, राकेश धनगर, तेजवीर सिंह बघेल, मधुकर अरोरा,लोधी महेश वर्मा,कुसुम लता यादव, पंकज कसाना,राकेश अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह यादव,बलविंदर सिंह जाटव, राहुल चौधरी, आदिल वेग मिर्जा, मुकेश कर्दम,मुकेश यादव, डा बबलू सिंह नरवार, वेद प्रकाश चौधरी, आलोक यादव,गुड्डी भारती, शिवपाल यादव, आशुतोष निषाद,रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।