



बाबा न्यूज
आगरा। श्रीमती बी. वी. जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में संस्कृत विभाग की ओर से गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात छात्राओं ने मधुराष्टकम् का पाठ किया। संस्कृत विभाग अध्यक्ष प्रो. अनुपम शैरी द्वारा भगवत गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसमें निहित शिक्षाओं को जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया गया। उनका मत था कि आधुनिक युग में उचित मार्गदर्शन करने वाला एकमात्र गीता ही सक्षम ग्रंथ है। छात्रा कुमारी प्रीति ने गीता के 12वें अध्याय का पाठ प्रस्तुत किया। सुरभि ने गीता और भारतीय संस्कृति विषय पर विचार प्रस्तुत किए। छात्रों ने सामूहिक रूप से गीता महात्यम इदम गीत प्रस्तुत कर सब का मन मोहित कर लिया। प्राचार्या प्रो वंदना अग्रवाल ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गीता जीवन के सही मार्गदर्शन, कर्म सिद्धांत एवं आत्मज्ञान का पर्याय है। कार्यक्रम में खुशी, कीर्ति, पिंकी, छाया आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रो. शुभलेश, प्रो. किरन सिंह, शिखा गुप्ता, आदि उपस्थित रही।