



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के संगठन का किया विस्तार
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा ने दोनों को दी बधाई
बाबा न्यूज
आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की एक बैठक हौलमैन इंस्टीट्यूट पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार की चर्चा की गई। संगठन को मजबूती प्रदान करनेके लिए आगरा मण्डल के लिए दो पदाधिकारियों को चुना गया । इसमें चित्रगुप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ को मंडलीय अध्यक्ष चुना गया रामचंद्र सराफ कन्या इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका श्रीमती शिव ज्योति सिंह पुंडीर को मंडलीय मंत्री चुना गया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा ने कहा कि आज संगठन में विस्तार किया गया है। इस विस्तार में सुधीर कुमार को श्रेष्ठ को मंडलीय अध्यक्ष, शिव ज्योति सिंह पुंडीर को निर्विरोध पदाधिकारी चुना गया है। शिव ज्योति सिंह पुंडीर को आगरा का प्रभारी बनाया गया है और उन्हें महिलाओं को संगठन में जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ को फिरोजाबाद जनपद को जोड़ने की जानकारी दी गई है। सभी शिक्षक नेताओं ने चुने हुए पदाधिकारी को बधाई दी है बैठक में डा. भोज कुमार शर्मा,श्रीमती लक्ष्मी रानी शर्मा जिला अध्यक्ष, डॉ भीमपाल सिंह जिला मंत्री, चूरामणि सिंह जिला कोषाध्यक्ष, दिनेश चंद्र गुप्ता, एस.सैमसंन, चंचल बंसल, डॉ .परविंदर कौर ,रामनरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।