



परिचय सम्मेलन में सभी का किया गया सम्मान
महावीर सिंह वर्मा/ बाबा न्यूज
आगरा। अखिल भारतीय लोधी एंप्लाइज एसोसिएशन लक्ष्य संस्था का परिचय सम्मेलन हुआ जिसमें संस्था के समस्त पदाधिकारी सहित, संस्था को आर्थिक रूप से मदद करने वाले सभी भामाशाह का सम्मान किया गया। बैठक में शीत ऋतु में ग्रामीण अंचल के निर्धन तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कंबल वितरण शिक्षण सामग्री सहित अनेक प्रकार की मदद देने के लिए सहमति बनी।
लक्ष्य संस्था के संरक्षक इंजीनियर रतिराम लोधी, नगर निगम के रिटायर्ड इंजीनियर किशोरी सिंह अध्यक्ष द्वारा लक्ष्य संस्था के समस्त सदस्यों, पदाधिकारियों के परिवार के सदस्यों का आपसी परिचय कराया गया। इसके बाद लक्ष्य पत्रिका को आर्थिक रूप से मदद करने वाले सभी उपस्थित भामाशाहों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए क्या प्रयास करने है, इस पर विशेष चर्चा रखी गई। इंजीनियर किशोरी सिंह अध्यक्ष तथा महामंत्री लक्ष्मण सिंह राजपूत उपाध्यक्ष सुरेश राजपूत रिटायर्ड इंजीनियर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा सभी के सहयोग से 14 जनवरी संक्रांति के महापर्व पर ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में कंबल वितरण का निर्णय लिया। साथ ही उनके पढ़ने वाले बच्चों के लिए नवोदय की निशुल्क कोचिंग पुस्तकों की व्यवस्था के साथ-साथ अनेक प्रकार के उद्योग स्थापित करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा कार्यशाला आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में इंजीनियर देवी सिंह रेलवे , रिटायर्ड आॅडिटर बीपी सिंह, सुरेश चंद्र राजपूत, अध्यापक नवोदय विद्यालय, कोमल सिंह राजपूत, मुन्नालाल राजपूत इनकम टैक्स, फौजी नाहर सिंह, सोहनलाल लोधी, अध्यापक हरी बाबू, तेज सिंह वर्मा इंजीनियर, अखिल भारतीय युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी भी उपस्थित रहे। आरपी सिंह पी डब्लू डी, मीडिया प्रभारी महावीर सिंह वर्मा, डॉक्टर प्रेमपाल लोधी, डॉक्टर एच एल राजपूत, डॉक्टर एके सिंह, अध्यापक दिगंबर सिंह ने संचालन किया।