



बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज तीसरे और ललित कला संस्थान को सांत्वना पुरस्कार मिला
पर्यावरण संरक्षण पर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
बाबा न्यूज़
आगरा। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आगरा कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो आरके श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम संयोजक चित्रकला विभाग की प्रो मनीषा दोहरे के निर्देशन में प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों की टीम ने प्रतिभाग किया।
वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की छात्राएं रही, जिन्हें पुरस्कार स्वरुप ₹10 हजार की नगद राशि प्रदान की गई। आगरा कॉलेज के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार स्वरुप ₹ छह हजार की राशि प्रदान की गई। तृतीय स्थान पर बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने चार हजार रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया।
ललित कला संस्थान को सांत्वना पुरस्कार ₹ दो हजार की राशि दी गई। सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए कलात्मक तरीके से चित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बाल पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो शादां जाफरी, प्रो. बीके सिंह, डॉ. अनुराग पालीवाल, डॉ. धर्मवीर, बीडी जैन कॉलेज की डॉ. नीलमकांत, बैकुंठी देवी कॉलेज की डा. बिंदु अवस्थी आदि ने प्रतियोगिता के निर्णय सुनाए। लखनऊ से कार्यक्रम के प्रतिनिधि तथा मुख्य अतिथि आगरा डिवीजन एचपीसीएल हेड मौजूद रहे l