प्रदर्शनी में छात्राओं की प्रतिभा बेहद सराहनीय : प्रो. पूनम सिंह
छात्राओं ने बारीकी से बहुत अच्छा काम किया है : प्रो नसरीन बेगम
बाबा न्यूज
आगरा। आधुनिक समय में हस्तशिल्प का अनोखा संगम भारतीय संस्कृति पर आधारित परंपरागत वस्त्र कढ़ाइयों एवं अनूठे हस्तशिल्प का अनोखा संगम बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा के गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने अपने विषयानुसार प्रयोगात्मक कार्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिसका आयोजन विभाग की प्रवक्ता डॉ अनुपम सक्सेना, विधु अग्रवाल एवं कु मोना के सफल निर्देशन में किया गया। प्रदर्शनी का उदघाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो पूनम सिंह ने किया। प्रो नसरीन बेगम ने अपनी गरिमामय उपस्थिति के साथ छात्राओं के इस अदभुत कार्य का बहुत बारीकी से अवलोकन करते हुए प्रशंसा की। प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण बंगाल की कांथा, लखनऊ की चिकनकारी, पंजाब की फुलकारी जरदोजी घरचोला स्क्रीन, स्टेंसिल, ब्लॉक छपाई, टाई एंड डाई दुपट्टा, शिल्पकला. हैंड बैग्स पुष्प सज्जा एवं खाद्य संरक्षण आदि थे। प्राचार्या प्रो. पूनम सिंह ने प्रदर्शनी के लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी एक उत्सव है, जिसमें छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा प्रदान करना है। भविष्य में अपने इस कला के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकतीं हैं। प्रो अनुपम सक्सेना प्रो पूनम रानी गुप्ता, प्रो बिंदु अवस्थी, आदि सभी विभाग की समस्त शिक्षिकाओं ने उपस्थित रहकर छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित कर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान दिया। वंदना, सोनिया, निधि, तनु तनीषा एवं आकांक्षा आदि ने प्रदर्शनी में भाग लिया। प्रदर्शनी में आयोजित सभी सामान की खूब बिक्री हुई, जिससे छात्राओं को स्वरोजगार के माध्यम से अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती हैं व लघु उद्योग प्रारंभ कर सकती हैं। प्रस्तुत कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की लगभग 125 छात्राओं ने सहर्ष भाग लिया।