



नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवीना सिंह के पति थे स्व. रामवीर सिंह
पुत्र अभिजीत ने मुखाग्नि दी, अनेक लोगों ने जताया शोक
बाबा न्यूज
किरावली। नगर पंचायत चेयरमैन प्रवीण सिंह के पति रामवीर सिंह इंदौलिया का बीती रात भरतपुर स्थित अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। वहीं पड़ोस के गांव पुरामना निवासी व्यवसायी अनूप सिंह इंदौलिया का लंबी बीमारी के बाद गत दिन निधन हो गया। वह
62 वर्ष के थे। भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक बाबूलाल के पुत्र डॉ रामेश्वर आदि नेता उनकी शव यात्रा में शामिल होकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। जानकारी के मुताबिक गांव अभुआपुरा
निवासी चेयरमैन प्रवीण सिंह के पति रामवीर सिंह राजस्थान परिवहन विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उनका सेवा निवृत होने में महज 2 साल का समय बचा था। बताया गया है कि रामवीर सिंह इंदौलिया अपने भरतपुर स्थित आवास पर थे। रात को उन्हें सोलंकी अस्पताल में भर्ती
कराया गया जहां उनका असमायक निधन हो गया। चेयरमैन पति का पार्थिव शरीर भरतपुर से उनके पत्रक गांव अभुआपुरा लाया गया जहां उनकी शव यात्रा में सांसद राजकुमार चाहर, डॉ रामेश्वर सिंह, पूर्व
चेयरमैन विनोद अग्रवाल, जितेंद्र फौजदार, पूर्व जिला अध्यक्ष, जगदीश सिंह इंदौलिया, पूर्व चेयरमैन, पवन इंदौलिया, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र सिंह, धांसू सरपंच,अमरपाल सिंह मुखिया, गुड्डू प्रधान, आदि लोग शामिल थे।