



गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव दुख निवारण नया बांस में सजा विशेष कीर्तन दीवान
बाबा न्यूज
आगरा। एतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव दुख निवारण नया बांस लोहामंडी पर धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हजूरी मेंचल रहे चालीहा श्री गुरु नानक देव सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ किये गये। कीर्तन दरबार की शुरूआत पाठ श्री रेहरास साहिब जी के साथ हुई। कीर्तन की हाजिरी रागी भाई हरजिंदर सिंह, बीबी कशलीन कौर ने कीर्तन सुना कर दी। उन्होंने वाहेगुरु नाम सिमरन से संगतों को गुरुघर से जोड़ा। उन्होंने जपियों जिन अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गरब ना आयो ,राखा एक हमारा स्वामी सगल घटा का अंतरजामी, ऐसे गुरु को बल बल जाइए आप मुकत मोहे तारे,कीर्तन सुन संगते हुई निहाल। गुरुघर के ज्ञानी जी द्वारा गुरु महाराज जी की आगे अरदास हुकुमनामा के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरता गया।
इस अवसर पर गुरनाम सिंह अरोड़ा, जसप्रीत सिंह नारंग,गुरु सेवक श्याम भोजवानी, प्रवीन अरोड़ा,जसबीर सिंह, कंवलजीत सिंह पूरी,अनिल साहनी,संजय सेठ आदि लोग थे।