



राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अधिवेशन में अध्यक्ष सुरेश रावत और महामंत्री अतुल मिश्रा ने किया सचेत
बाबा न्यूज
आगरा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा आगरा का द्विवार्षिक अधिवेशन / निर्वाचन पर्ल्स रिसोर्ट के हाल में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन एवं दीप प्रज्जवलन अनूप कुमार अपर जिलाधिकारी आगरा एवं डॉ. अरूण कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत एवं महामंत्री अतुल मिश्रा ने सभी संवर्गों के कर्मचारियों / पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य एवं अधिकारों के लिए सजग होने को कहा और कर्मचारी हित में कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन भी दिया।
फार्मासिस्टों की समस्याओं के निराकरण में सहयोग करें
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संदीप बडोला एवं महामंत्री डॉ. राजेन्द्र पटेल ने भी फार्मेसिस्टों की समस्या एवं उनके निराकरण कराने में सहयोग करने की भी अपील की।
कर्मचारी हित में सहयोग करने का आसान दिया
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने अपने सम्बोधन में कर्मचारी हित में शिक्षक संवर्ग की तरफ से पूर्व सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ,. रवीन्द्र सिंह राना प्रान्तीय संगठन मंत्री, डॉ .राजीव उपाध्याय मण्डल अध्यक्ष, डॉ. मुकेश शर्मा अध्यक्ष, योगेन्द्र शर्मा संयोजक, डॉ. महेश बघेल अध्यक्ष कर्मचारी शिक्षक मोर्चा, डॉ. रामनरेश परमार मण्डलीय सचिव ने जनपद आगरा के सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय शर्मा, डॉ. सुभाष बघेल, डा. प्रवीन मिश्रा, कुन्ती चौहान नर्सेज संघ, सतीश त्यागी नर्सेज संघ, पी.सी. गौतम बेसिक हेल्थ वर्कर, अभितांशु नारायण, महेश कुशवाहा, के.के. शर्मा, श्री राजीव वर्मा (यूटा), चंन्द्रहंस चाहर, आर.एन. शर्मा रोडवेज संघ, नेत्र परीक्षण अधिकारी संघ से मुन्ना लाल गालव, के.के. लवानिया, एक्सरे टैक्नीशियन संघ से उदेश बाबू, मोहित मिश्रा, विनीत यादव, फिजियोथेरेपिस्ट संघ से डॉ. अतुल शर्मा, डेंटल हाईजिस्टसंघ से के.के. पाण्डेय, लैव टैक्नीशियन संघ से योगेश शर्मा, भारत सिंह, फोरेस्ट मिनि एसो से नीलेश कुमार वर्मा, मनोज शर्मा, सिंचाई संघ से रिषी कुमार तौमर, विजय सिंह कसाना, नलकूप खण्ड से, एन.के. वरूआ, आर.एन. शर्मा, टी.वी.डी.टी.सी. संघ से मनकेश्वर शर्मा, विमल शर्मा, जिला चिकित्सालय संघ से मनोज पचौरी, प्रकाश शर्मा, मनीष यादव, धर्मेन्द्र त्यागी, लेखपाल संघ से भीमसेन, राजेश कुमार, ट्यूबैल ऑपरेटर संघ से सुधीर कुमार, डार्करूम सहायक संघ से अनिल कुमार, भावना सिंह, ई.सी.जी. संघ से सौरभ कुलश्रेष्ठ एवं फार्मेसिस्ट एसोसिएशन से डॉ. मुनेन्द्र चाहर, योगेन्द्र शर्मा, रामभक्त मिश्रा, अंजू गुप्ता, एन.के. पाल, जितेन्द्र कुमार, राजेश बघेल, योगेश त्यागी, संतोष कुशवाह आदि शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग कियां।
अजय शर्माअध्यक्ष, प्रवीण मिश्रा मंत्री और सतीश त्यागी बने कोषाध्यक्ष
आगरा। राज्य कर्मचारी संघ परिषद के अधिवेशन के बाद चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई इसमें योगेश शर्मा संगठन प्रमुख, अनिल मुद्गल चेयरमैन संघर्ष समिति, सुभाष बघेल अध्यक्ष, आनंद शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय शर्मा मंत्री, आर एन शर्मा उपाध्यक्ष, प्रवीण मिश्रा संगठन मंत्री, मनकेश्वर शर्मा संयुक्त मंत्री, सतीश त्यागी कोषाध्यक्ष, भारत सिंह संप्रेक्षक चुने गए।