



एमएलसी प्रत्याशी ने विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने मतदाताओं के साथ की बैठक
मनीष मिश्रा(बाबा न्यूज)
खेरागढ़। आगरा फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय शिवहरे के समर्थन में खेरागढ़ विधानसभा के सैंया, खेरागढ़, जगनेर विकास खण्डों में बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में ब्लॉक प्रमुख,ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,जिला पंचायत सदस्य,सभासद,चेयरमैन मौजूद रहे
बैठक में क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाहा एमएलसी प्रत्याशी विजय शिवहरे के लिए वोट मांगते हुए कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। अब खैरागढ़ में भी आप के समर्थन से विजय शिवहरे को विजय श्री प्राप्त होते ही डबल इंजन की सरकार मिल जाएगी। इससे खेरागढ़ का चौमुखी विकास हो सकेगा। उन्होंने बैठक में मौजूद ग्राम पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधानों तीनों ब्लॉक प्रमुखों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रत्याशी विजय शिवहरे ने सभी से अपने लिए मतदान करने की अपील की। देश व प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार की नीति रतियों को बताते हुए विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का सहयोगी बन खेरागढ़ के चौमुखी विकास कराने की बात कही।
बैठक में प्रत्याशी विजय शिवहरे, विधायक भगवान सिंह कुशवाह,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, सुधीर गुड्डू गर्ग, अनिल कुमार अन्नी पूर्व चेयरमैन खेरागढ़, ब्लाक प्रमुख सैयाँ श्रीकांत त्यागी, ब्लाक प्रमुख खेरागढ़ अनिल सिकरवार, बीरेंद्र सिंह तोमर ब्लाक प्रमुख जगनेर ,चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल,नगर पंचायत सभासद सुनील बंसल, ममता गोयल,अमित वर्मा,राजकुमार चौहान,सैयाँ प्रधान संघ अध्यक्ष मूलचंद कुशवाहा, सरनाम सिंह कुशवाहा, राजेश मौर्य ,हाकिम सिंह कुशवाहा, वेद प्रकाश कुशवाहा ,रितेश त्यागी, रामबिनोद शर्मा, बॉबी उपाध्याय, दिनेश पचौरी, सुखनलाल कुशवाहा,मुकेश अग्रवाल, सुनील खितौलिया,अशोक माहौर, राकेश राठौर,सन्तोष सिकरवार,अशोक सिकरवार आदि मौजूद रहे।