



बाबा न्यूज
आगरा। ईसाई पंचांग के अनुसार नव वर्ष के आगमन से पहले रविवार के साथ ईसाई समाज में ईसा मसीह के जन्म उत्सव क्रिसमिस की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आगरा के सभी गिरजा घरों में पुरोहित क्रिशमिश की आध्यात्मिक तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। क्रिसमस गीत के साथ क्रिसमस ट्री बनाने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। आगरा महाधर्म प्रांत के निदेशक फादर मून लॉजरस के मुताबिक मसीही लोगों इस पर्व के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसी क्रम में छावनी के ले मेथाडिस्ट चर्च में हेलो दिसंबर नाम से कैरोल सिंगिंग गीत का आयोजन किया गया। समारोह में सेंट पैट्रिक्स चर्च, सेंट जॉन्स चर्च, सेंट्रल मेथाडिस्ट चर्च आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर थाने के चौकी प्रभारी तेजवीर सिंह,पादरी विनय प्रकाश मौजूद रहे। संगीत संध्या में महिमा लाल, माइकल जॉन, दीपिका औटो, पल्लवी कन्फर्ट, रूबी कम्फर्ट, रोबिन सिंह, लॉरेंस मसीह, प्रवीण मिश्र, डेनिस सिल्वेरा का योगदान सराहनीय रहा।