



बाबा न्यूज
आगरा। यूनाइटेड क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक फोरम के राष्ट्रीय सचिव निक्सन दास ने फोरम का विस्तार करते हुए आगरा जिला की कार्यकारिणी का गठन किया है।
नव मनोनीत कार्यकारिणी के गठन को लेकर एक बैठक कृष्णा नगर आगरा कैंट स्थित जिला कैंप कार्यालय पर अयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शीलेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई जबकि महासचिव अभिषेक कम्फर्ट को बनाया गया वहीं उपाध्यक्ष नीरज मसीह, रितेश हैरिसन एवं पा० पंकज परिहार को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रोमिल लाल को सौंपी गई एवं सचिव सुमित लाल एवं संगठन सचिव मोजेस लाल को बनाया गया कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोबिन दास, हैनियल लाल एवं अभय दास को शामिल किया गया है।
यू सी डी एफ के राष्ट्रीय सचिव निक्सन दास ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी को निर्देशित किया है कि वे संगठन हित में कार्य करें व कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सभी विधानसभा व वार्ड स्तर पर पदाधिकारी बनाएं। कार्यकारिणी के गठन के दौरान मुख्य रूप से समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से सर्वश्री आईवन मसीह,आईजक बक्श एवं सुनील लाल उपस्थित थे।