



गिलास गार्डन्स इन एल्फ गार्डेनिया का किया विमोचन
बाबा न्यूज
आगरा। एल्फ गार्डनिया के तत्वावधान में टेरेरियम पर एक पुस्तक गिलास गार्डन्स इन एल्फ गार्डेनिया का विमोचन किया गया। पुस्तक की लेखिका डॉ. सुमिता डोडिया ने पुस्तक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि टेरेरियम के निर्माण और रखरखाव की जानकारी देने वाली इस तरह की अकेली पुस्तक है। टेरेरियम को अक्सर सजावटी वस्तुओं के रुप में रखा जाता है। इसमें कांच का एक सीलबंद कंटेनर होता है। मिट्टी और पौधे होते है। बंद टेरेरिया पौधे के विकास के लिए अनूठा वातावरण बनाते हैं। क्योकि पारदर्शी दीवारें टेरेरियम में गर्मी और
प्रकाश दोनों को प्रवेश की अनुमति देती है।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय विधि राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि टेरेरियम पर्यावरण को बचाने का एक माध्यम है। आज इसकी आवश्यकता है। घरों में जगह कम होने के कारण लोग पौधे अपने घर के
अंदर लगा सकते हैं। इससे वातावरण शुद्ध होगा। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज ने बताया कि आज पर्यावरण दूषित हो रहा है। इसे बचाने के लिए इस प्रकार की बागवानी की सख्त आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन क्यूबी गर्ल्स इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. मिनाक्षी दास ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जालमा इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक डॉ. वेद भारद्वाज ने किया।
व्यवस्था संदीप कुमार लोधी, कुमारी उपलब्धि भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में नीलम डोडिया, चंद्रशेखर शर्मा आदि लोग थे।