



मिनी छपरौली में खुशी की लहर छाई ,आगरा आने पर होगा स्वागत
डिंपल यादव आजमगढ़ सीट से लोकसभा का उप चुनाव लड़ेंगी
राजकुमार इंदौलिया /बाबा न्यूज़
आगत्त । उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से जयंत चौधरी राज्यसभा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे। सपा और रालोद में इसको लेकर सहमति बन गई है।पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर पर प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद एलान किया गया कि गठबंधन की तरफ से जयंत चौधरी राज्यसभा के प्रत्याशी होंगे। वहीं, सूत्रों का कहना है कि डिंपल यादव आजमगढ़ से उप चुनाव लड़ सकती है। रालोद मुखिया जयंत चौधरी को राज्यसभा में भेजने पर
मिनी छपरौली के रालोद नेताओं ने खुशी जाहिर की है।
रालोद मुखिया किसानों की आवाज उठाएंगे : बृजेश चाहर
फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के रालोद प्रत्याशी और युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शहर ने कहा है कि रालोद मुखिया राज्य सभा में किसानों की समस्याओं को बखूबी से उठाएंगे। अभी किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है खेतिहर मजदूरों की हालत दयनीय हो रही है। खाद और बीज के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। किसानों को नहरो में पानी नहीं मिल रहा है। नहरे सूखी पड़ी है। किसानों की बात को जनप्रतिनिधि सुन नहीं रहे हैं। राज्यसभा में जब जयंत चौधरी पहुंचेंगे तो वह निश्चित रूप से किसानों के दर्द को सदन में बयां करेंगे।
सपा रालोद गठबंधन और मजबूत होगा : कप्तान सिंह चाहर
रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने भी जयंत चौधरी को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि चौधरी चरण सिंह किसानों की नेता थे। किसान उन्हें अपना मसीहा मानते थे। अब जयंत चौधरी राज्यसभा में जाएंगे तो किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे। उनकी समस्याओं को उठाएंगे और निराकरण करने की कोशिश भी करेंगे । इसके साथ ही राष्ट्रीय लोकदल सपा गठबन्धन भी इस फैसले से और मजबूत होगा।
किसानों के दर्द को समझते हैं रालोद मुखिया : दिलीप चौधरी
राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता दिलीप चौधरी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को राज्य सभा के लिए प्रत्याशी घोषित किये जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी युवा नेता है। वह किसानों के दर्द को समझते हैं। सदन में जाकर वह किसानों की पीड़ा को सरकार के सामने रखेंगे। उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास भी करेंगे। दिलीप चौधरी ने बताया कि आज किसान बेहाल है उनकी बात को सरकार नहीं सुन रही है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेंद्र बघेल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष केशव चाहर, डा,रूपेश चौधरी ,डा नेत्रपाल सिंह चाहर, चौ दिलीप सिंह, सत्यवीर सिंह रावत, ङा खेम सिंह राजपूत, केशव बघेल, करतार सिंह, बाबूलाल बाल्मिकी, दीवान सिंह, भूपेन्द्र इंदौलिया, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, आमिर पठान, पवन कुशवाह आदि ने संयुक्त बयान में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ जयन्त सिंह को राष्ट्रीय लोकदल सपा गठबन्धन का राज्य सभा चुनाव हेतु प्रत्याशी बनाए जाने पर जोरदार हर्ष व्यक्त किया है।