



बाबा न्यूज
नयी दिल्ली। छोटे पर्दे के नामचीन कलाकार करण कुंद्रा की एक्स गर्लफे्रंड और पॉपुलर वीजे अनुषा दांडेकर इन दिनों अपनी गर्ल गैंग संग जमकर समय बिता रही हैं। अनुषा ने समुद्र किनारे अपने क्लोज फ्रेंड्स संग खूब धमाल मचाया है। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लंबे समय बाद अनुषा दांडेकर समर वेकेशन मनाती हुई नजर आई हैं। अनुषा दांडेकर अपनी नई तस्वीरों के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। गर्ल गैंग के साथ अनुषा दांडेकर ने खूब पोज दिए हैं। इन तस्वीरों में अनुषा की खुशी तो देखते ही बन रही है। करण कुंद्रा से अलग होने के बाद अनुषा दांडेकर का नाम लगातार सुर्खियों में छाया रहा है। सामने आई तस्वीरों से साफ है कि अनुषा दांडेकर जिंदगी के हर एक पल को खुलकर जी लेना चाहती हैं। अनुषा दांडेकर का नया अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनके बोल्ड लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। अनुषा दांडेकर की नई तस्वीरों को देखकर आपको फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की याद जरूर आएगी। फैन्स लगातार अनुषा की इन तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं। अनुषा दांडेकर एक के बाद एक अपने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती जा रही हैं। अनुषा दांडेकर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए खुलासा नहीं किया है कि वह कहां पर वेकेशन मना रही हैं। उनकी फोटोज को बहुत लाइक किया जा रहा है।