



भाजपा महिला मोर्चा ने सरकारी अस्पताल में की मरीजों को बांटे फल,वस्त्र, औषधि
बाबा न्यूज
एत्मादपुर (आगरा)। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरे आठ साल को बेमिसाल बताते हुए महिला मोर्चा ने अपनी खुशी का इजहार सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल, वस्त्र और औषधि बांटकर किया।
महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष सभासद श्रीमती स्वदेश बघेल ने बताया कि संगठन ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल, वस्त्र एवं औषधि वितरण कार्यक्रम आयोजित कर सेवाकर्म किया। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.संजीव वर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, महामंत्री चंद्रप्रताप सिंह बघेल, नवीन जादौन, श्रीमती माया देवी माहौर, रागिनी सिंह, आशादेवी माहौर, रजनी माहौर आदि प्रमुख कार्यकर्ताएं शामिल थीं।
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.बघेल कल करेंगे नई सड़क का उदघाटन
एत्मादपुर (आगरा)। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री क्षेत्रीय सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल नवनिर्मित बिहारीपुर गांव की सीसी सड़क का उदघाटन कल बुधवार को प्रातः 10 बजे करेंगे। यह जानकारी भाजपा नेता दूरसंसार सलाहकार समिति के सदस्य राजदीपक गुप्ता ने दी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की है।