



बाबा न्यूज
आगरा। सामाजिक समरसता एवं जनसेवा में समर्पित संस्था जोनल पार्क मित्र मंडल आगरा द्वारा आज कुष्ठ आश्रम जालमा संस्थान में कुष्ठ रोगियों को भोजन एवं फल वितरण किये गए। सहभोज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा फिरोजाबाद विधान परिषद के सदस्य एम एल सी विजय शिवहरे जी ने शिरकत की। जोनल पार्क मित्र मंडल संस्था के मॉर्निंग वॉकर्स ने कुष्ठ रोगियों को भोजन व फल वितरण कर सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए उनके साथ बैठकर भोजन किया।
मुख्य अतिथि एम एल सी विजय शिवहरे ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एवं कुष्ठ रोगियों की समस्याओं के समाधान का अस्वासन दिया।
संस्था के अध्यक्ष रमेश गहलोत , संरक्षक डॉ वी के शर्मा , संस्था के योग गुरु रमन गुप्ता, महासचिव उदयपाल सिंह जादौन ,उपाध्यक्ष ब्रजमोहन तोमर, रामसेवक गोस्वामी आदि ने ने मुख्य अतिथि विजय शिवहरे जी का माला पहनाकर स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी दिनेश आगरिया ने कार्यक्रम संचालन किया।
मुख्य अतिथि विजय शिवहरे ने संस्था के जनसेवा के कार्यों को सराहते हुए कहा कि यह संस्था आगरा में एक नजीर पेश कर रही है। पर्यावरण को सरंक्षित करने के लिए जहां बृक्षारोपण की मुहिम चलाई जा रही है वहीं दूसरी और प्लास्टिक मुक्त समाज की परिकल्पना भी नया आयाम लिखेगी। जनसेवा में समर्पित संस्था के सभी सदस्यो को बधाई दी।
वही विशेष अतिथि के रूप में पधारे पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह ने संस्था में सहयोग की बात कही और और इसी तरह जनसेवा के कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समरसता प्रमुख रमन गुप्ता जालमा संस्थान के पूर्व उपनिदेशक डॉ वीके शर्मा संस्था के अध्यक्ष रमेश गहलोत महासचिव उदय पाल सिंह जादौन, उपाध्यक्ष बृजमोहन तोमर ,घूरेलाल तोमर, रामसेवक गोस्वामी, वीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष तरुण उपाध्याय आई टी प्रमुख राघवेंद्र शर्मा कृष्ना गोस्वामी, आरएसएस नगर कार्यवाह रमाशंकर रघुवंशी, मनीष शर्मा ,मोनू पंडित ,जितेंद्र सिंह राजपूत ,डॉ सुनील बघेल ,जितेंद्र कुमार जीतू एवं मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया आदि उपस्तिथ रहे।