



बाबा न्यूज
नयी दिल्ली। सोशल मीडिया पर आज आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से आ रही है। आलिया ने एक पोस्ट लिखकर इस बारे में जानकारी दी। नीतू कपूर को स्पॉट किया गया तो पपराजी ने उन्हें बधाई दी कि जल्द ही वो दादी बनने वाली हैं। नीतू कपूर ने उनका शुक्रिया किया। वह बेहद खुश नजर आईं। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने पहले ही कपल के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा। अब नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की और उन पर प्यार जताया।
तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर खूबसूरत सी जगह पर खड़े हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार जता रहे हैं। नीतू कपूर ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- भगवान का आशीर्वाद रहे। आगे उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया। नीतू कपूर के पोस्ट पर आलिया ने भी रिएक्शन दिया है। आलिया ने कहा, ‘मेरी पसंदीदा तस्वीर।’ इसके बाद उन्होंने ये फोटो अपनी प्रोफाइल पर लगाया।
नीतू कपूर के पोस्ट पर अनिल कपूर ने कमेंट किया, मुबारकां जी मुबारकां। सोनम कपूर कहती हैं, बधाई हो नीतू आंटी। पिंकी रोशन लिखती हैं, ढेर सारी बधाई। उनके अलावा अमृता अरोड़ा, मनीष पॉल और करण कुंद्रा सहित अन्य लोगों ने कमेंट किया।