



बाबा न्यूज
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय गुप्ता ने जिला सह संयोजक पद के लिए पांडव नगर निवासी मार्बल के हस्तशिल्प के व्यापारी अनुराग मित्तल के नाम की घोषणा की। जिला संयोजक संजय गुप्ता ने बताया कि अनुराग मित्तल भाजपा के पुराने निष्ठांवान कार्यकर्ता है। संगठन ने योग्यता के अनुसार उन्हें यह दायित्व दिया है। निश्चित रूप से उनकी नियुक्ति का जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ को लाभ होगा। शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते नव नियुक्त हुए सह संयोजक अनुराग मित्तल ने बताया कि शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचाने और व्यापारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने में वे अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। जिला सह संयोजक बनने पर पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, मुनेंद्र जादौन, देवेंद्र चौधरी, गौरव बंसल, दिनेश अग्रवाल, मुकुल गर्ग, प्रतीक गोयल, अमित अग्रवाल, मनीष थापर आदि ने शुभकामनाएं दी है।