



मनीष मिश्रा/ बाबा न्यूज
खैरागढ़। कस्बे की भिलावली ग्राम पंचायत में भाजपा की घर घर तिरंगा लगाने को लेकर 10 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्य्क्ष देवेंद्र सिकरवार के निवास पर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में खैरागढ़ की भाजपा के पूर्व नगर मण्डल अध्य्क्ष महेश गर्ग ने भाजपा की घर घर तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करते हुए व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में भाजपा के देवेन्द्र सिकरवार, बनवारी लाल शर्मा, त्रिलोक कोली, मेघराज सिंह, मनोज परमार, चंद्रपाल, थान सिंह ,श्याम सिंह, बिहारी सिंह, धीरेन्द्र, श्रीकृष्ण माहौर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
>