



>
बाबा न्यूज़
आगरा। अमृत महोत्सव को जश्न के साथ उत्सव के रूप में 75 सम्मानित पंचवटी परिवार के सदस्यों के सम्मान के साथ मनाया। बच्चो ने देश भक्ति गीत गायन व नृत्य किया। दुल्हन की तरह तिरंगे झंडे गुब्बारे से पंचवटी कालोनी को सजाया गया।
पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताजनगरी फेस दो पर पी आर डब्ल्यू पंचवटी परिवार द्वारा पंचवटी योग केन्द्र संम्मानित बुजर्गों द्वारा ध्वजारोहण कर सभी ने राष्ट्रगान गाया। भारत माता के जयकारों के साथ 75 बुजर्गो का शॉल ओढ़ाकर पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। बच्चो ने देश भक्ति गीत गाये नृत्य कर रंगारंग प्रस्तुति से सब का मन मोहा। 580 मकान की पंचवटी कालोनी को तिरंगे से दुल्हन की तरह सजाया। सभी मे मिष्ठान, चॉकलेट का वितरण किया।