



आठ को राजगद्दी पर विराजेंगे भगवान श्रीराम
बाबा न्यूज
आगरा। प्राचीन श्रीरामचंद्र मंदिर जटपुरा खातीपाड़ा से निकलने वाली उत्तर भारत की प्राचीन दशहरा शोभायात्रा के कार्यक्रमों की आगामी रुपरेखा के लिए दशहरा शोभायात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट पर आयोजित हुआ। जिसमे नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र खंडेलवाल, महामंत्री राजपाल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राजगद्दी प्रभारी तरुण सिंह, दशहरा संयोजक पार्षद शरद चौहान एवं हेमंत प्रजापति, सर्वव्यवस्था प्रमुख रामदास कटारा, कोषाध्यक्ष अमित बंसल, महिला मंडल अध्यक्ष क्षमा जैन सक्सेना और उपाध्यक्ष मटरू सिंह ने पद की शपथ ग्रहण की। दशहरा शोभायात्रा दशहरा पर्व पर पांच अक्टूबर को प्राचीन श्रीरामचंद्र मंदिर जटपुरा खातीपाड़ा लोहामंडी से निकाली जाएगी।
अध्यक्ष महेंद्र खंडेलवालने बताया कि दशहरा शोभायात्रा की तैयारी जोरो पर चल रही है। महामंत्री राजपाल यादव ने बताया कि शोभायात्रा में प्रत्येक झांकी समाज को एक सन्देश देगी। महिला मंडल अध्यक्ष क्षमा जैन सक्सेना ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में श्री राम और रावण का तीर कमान से युद्ध करते हुए का संजीव डोला मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।
राजगद्दी प्रभारी तरुण सिंह ने बताया कि चयन समिति द्वारा श्रीराम, लक्ष्मण और सीता जी के स्वरूपों का चयन 25 सितम्बर तक किया जायेगा। आठ अक्टूबर को भगवान श्रीराम का राजतिलक के बाद राजगद्दी पर विराजेंगे। राजगद्दी समारोह में स्वरूपों और आयोजन समिति के सहयोगियों का सम्मान भी किया जायेगा। इस अवसर पर प्रवीण अग्रवाल, जितेंद्र पराशर, अरिहंत जैन, कुमार गुरु कपूर, पंकज कुमार, हर्ष गुप्ता, हर्षित पाठक, सोनू अग्रवाल, विनोद राजपूत, दिनेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।