



बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद् की समर्पण शाखा की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित होटल स्विस ग्राण्ड में मनाये गए दिवाली उत्सव में कला व संस्कृति की छटा बिखरी। रंगारंग कार्यक्रमों में महिलाओं व पुरुषों ने जमकर डंडियां खेलकर समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रवज्जलन कर शाखा अध्यक्ष संजीव दौनेरिया, सचिव नितिन गोयल, कोषाध्यक्ष समीर जैन और महिला संयोजिका संगम सिंघल ने किया। दीपावली उत्सव की शुरूआत कार्यक्रम प्रभारी निशि दौनेरिया, आयुषी भटनागर, लवली जैन, मोनिका दौनेरिया, रिचा अग्रवाल, संचिता अग्रवाल और पूजा गोयल ने किया। होटल में लगी स्टॉल से महिलाओ ने जमकर चाट पकौड़ी का आनंद लिया तो बच्चे और बडे मैजिक गेम्स में खोये रहे।
संस्था अध्यक्ष अध्यक्ष संजीव दौनेरिया ने बताया कि दिवाली की खुशियां एवं उमंग को रंगोली के माध्यम से दर्शाया गया है। संचालन सचिव नितिन गोयल ने किया। धन्यवाद कोषाध्यक्ष समीर जैन ने दिया। इस अवसर पर अखिलेश भटनागर, बसंत गुप्ता, प्रमोद सिंघल, प्रशांत अग्रवाल, संदीप मित्तल, रश्मि वर्मा, सोनम मित्तल, विमल मित्तल, विशाल सक्सेना, प्रियंका मनचंदा, निधि गर्ग, दीपक मनचंदा, सूची मित्तल, लवली जैन, प्रियंका अग्रवाल श्रुति गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।