



मनीष मिश्रा/ बाबा न्यूज
खेरागढ़। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता नीरज पाराशर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा खेरागढ़ का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। नीरज पाराशर के संगठन के प्रति निष्ठा व लगन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आगरा जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह रावत अपनी कार्यकारिणी में नीरज पाराशर को खेरागढ़ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
>