



गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया
बाबा न्यूज
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर में सिख धर्म के नवें गुरु , गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी पर्व बहुत ही श्रद्धा के मनाया। बैरागमयी कीर्तन में समूह संगत ने गुरू तेग बहादुर जी को नमन कीया । सर्वप्रथम हजूरी रागी भाई गोपाल सिंह ने गुरबाणी का गायन किया। भाई गुरु शरण सिंह ने गुरबानी का गायन करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपने अमृतमयी कीर्तन से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने सर्वप्रथम ‘ चिंता ताकि कीजिए जो अनहोनी होए श्लोक का गायन किया। तत्पश्चात ‘जाको हर रंग लागो इस जुग मै सो कहियत है सूरा ‘ शब्द का गायन कर सबको भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा गुरु तेग बहादुर जी महाराज न जनेऊ पहनते थे ना टीका लगाते थे लेकिन अपना बलिदान उन लोगों के लिए दिया जो टीका लगाते थे और जनेऊ पहनते थे। किसी के धर्म पर कोई आंच न आए, किसी पर जुल्म न हो सभी इस देश में आजादी से रह सके अपनी मर्जी के अनुसार अपना धर्म चुन सकें व देश की स्वतंत्रता पर आंच ना आए। गुरु तेग बहादुर जी ने अपने आपको कुर्बान कर दिया। जयकारों की गूंज के बीच सभी ने गुरु तेग बहादुर जी की वाणी से जुड़ कर गुरु महाराज को नमन किया। स्त्री विंग की रानी सिंह ने गुरु की शहादत पर सभी को जानकारी दी।
इस अवसर पर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार भाई हरपाल सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ। जिसे सर्व धर्म के लोगों ने एक साथ बैठकर ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू सलूजा,इंदरजीत सिंह, हरपाल सिंह, श्याम भोजवानी, देवेंद्र सिंह जुल्का ,गुरिंदर सिंह ओबरॉय, आज्ञा सिंह,हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, हरजीत सिंह आदि थे।