



महावीर सिंह वर्मा/ बाबा न्यूज
फतेहपुरसीकरी। स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव एवं मकर संक्राति के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सैकडो स्वयं सेवकों ने नगर के प्रमुख मार्गो पर पथ संचलन निकाला। पथ संचलन के उपरान्त मधुकर स्मृति क्रीडा संघ स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मकर संक्राति एंव स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रचारक आनंद कुमार ने भारत माता एंव संघ के संस्थापको के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक आनंद कुमार ने कहा कि आज 104 देशो में साठ हजार से ज्यादा शाखायें संचालित हो रही हैं। डॉ. बलिराम हेडगेवार के द्वारा लगाया गया छोटा पौधा आज वटवृक्ष बन गया हैं। स्वामी विवेकानंद एंव महर्षि अरविन्द के व्याख्यान आज साकार हो रहे हैं। शताब्दी वर्ष में शाखाओं का विस्तार पूर्ण कर मां भारती को विश्व सिंघासन पर बैठाने का सकंल्प लेना हैं। भारत देश विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर हैं।
इस मौके पर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और देशभक्ति के गीतों से माहौल गुंजायमान रहा। इस मौके पर सहविभाग संघ चालक रामवीर फौजदार, जिला संघ चालक मंगलसेन मित्तल, जिला प्रचारक लाखन सिंह, सह जिलाकार्यवाह अभिषेक फौजदार, नगर प्रचारक भरत लाल, नगर कार्यवाह नितिन, सहनगर संघ चालक राम गोयल, खण्ड संघ चालक महावीर, जिला सम्पर्क प्रमुख संतोष, मोहन सिंघल, सचिन गर्ग, राहुल घाटी, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष त्रिलोक चन्द मित्तल, मनोज सिंघल, विनोद सामरिया, मोहन अग्रवाल, डॉ. धर्मवीर चाहर, बंटी सिसौदिया, जशवंत फौजदार, अरविन्द, योगेन्द्र लोधी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एमबीडी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई
फतेहपुरसीकरी। श्री मरुबाई देवी कन्याशाला समिति द्वारा संचालित एम. बीडी कॉलेज दूरा में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गयी। संस्था प्रवंधक डॉ. भूरी सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. एस पी वर्मा,ऋषि कुमार, हिमांशु कहरवार, बंटू राजपूत, राम कुमार चाहर, राज कुमार शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।