



गजेन्द्र सिंह/ बाबा न्यूज
अछनेरा। विकास खण्ड के गांव अरदाया निवासी भूपेंद्र चौधरी ने अपने अथक परिश्रम करके पीसीएस में चयन होने के उपरांत क्षेत्रीय वन अधिकारी का संवर्ग हासिल किया था। क्षेत्रीय वन अधिकारी हेतु अपना प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत शनिवार को भूपेंद्र चौधरी अपने गृह क्षेत्र वापिस लौटे। स्थानीय क्षेत्रवासियों ने उनको हाथोंहाथ लेते हुए स्वागत समारोह आयोजित किया। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने युवाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि असफलता मिलने के बावजूद कभी भी सफलता की उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अभ्यास सदैव सफलता का वाहक बनता है। लक्ष्य बनाकर की गयी मेहनत कभी बेकार नहीं होती। अपने लक्ष्य के प्रति आशान्वित रहना चाहिए। क्षेत्रीय वन अधिकारी पद पर अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता और वन क्षेत्रों का विस्तार करने हेतु अथक प्रयास अमल में लाये जाएंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति गीतम सिंह,भाजपा नेता डॉ नैम सिंह चौधरी,प्रद्युम्न सिंह, महेश कुमार,बच्चू सिंह,भोला पहलवान, आदि मौजूद रहे।