बाबा न्यूज
आगरा। श्री दरबार साहिब अमृतसर से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र व श्री दरबार साहिब पटना साहब के 220 तीर्थयात्रियों संगत के जत्थे का आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने संगत के दर्शन किए। धन धन गुरु नानक देव जी, धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी तेरा शुकराना के साथ गुरु का सरोपा पहनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लंगर प्रसाद मिष्ठान्न की सेवा कर गुरु नानक जी की मूल मंत्र कृत करो, वंड के छको, नाम जपो का पाठ किया। धार्मिक तीर्थ यात्रियों के जत्थे को बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के साथ रवानगी दी।
जत्थे की अगुवाई सुखवंत सिंह, अर्जुन सिंह,बक्शीश सिंह, हरप्रीत सिंह, अंग्रेज सिंह, जगतार सिंह द्वारा की गई।
मुख्य रूप से प्रधान हरपाल सिंह ,गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, इंदरजीत सिंह संत, गुरिंदर सिंह, रविंदर सिंह ,प्रमोद अरोड़ा आदि मौजूद थे।