



आकस्मिक पशुचिकित्सा सेवाओं हेतु टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से पशुपालकों को सेवाएं मिलेंगी
विनोद अग्रवाल/ बाबा न्यूज
मथुरा। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार गर्ग ने अवगत कराया है कि प्रदेश में आकस्मिक पशुचिकित्सा सेवाओं को टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से पशुपालकों को सेवाएं प्रदान की जायेंगी। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट का शुभारम्भ / फ्लैग आॅफ जनपद मथुरा में प्रात: 11 बजे विधायक बल्देव पूरन प्रकाश ने किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, डॉ. विपिन कुमार गर्ग मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, डॉ. ब्रजकिशोर उपाध्याय पशुचिकित्साधिकारी, डॉ. लोकेश शर्मा पशुचिकित्साधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे । जनपद मथुरा हेतु आठ मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट (टश्व) उपलब्ध करायी गयी है जिसमें 50 प्रतिशत वाहन आकस्मिक सेवाओं हेतु उपलब्ध रहेगें। बीते रोज तीन मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट का शुभारंभ किया गया है। उक्त सेवा निर्धारित रूट / शेड्यूल्ड रूट पर प्रात: आठ से दो बजे अपरान्ह तक तथा इमरजेन्सी रूट पर 10 से सायं आठ बजे तक उपलब्ध रहेंगी। सायं आठ बजे के बाद प्राप्त हुई पशुपालकों की कॉल, कॉल सेन्टर पर रिकार्ड की जाऐगी जिनके सापेक्ष सेवाएं आगामी दिवस पर उपलब्ध करायी जायेगी ।