



बाबा न्यूज
आगरा। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर स्थानीय स्तर पर कर्मचारी 12 से चार बजे तक प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष डॉ. महेश बघेल और जिला सचिव विनोद इलाहबादी ने दी है। उन्होंने संयुक्त रुप से बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं पर सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों की जायज मांगे कई वर्षों से लंबित पड़ी है। इससे कर्मचारी अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। इसके विरोध में आगरा जनपद के सभी कर्मचारी सदर तहसील के प्रांगण में दोपहर 12 से शाम चार बजे तक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देंगे। धरने को सफल बनाने की अपील संरक्षक वीरेन्द्र वार्ष्णेय, आरएस राना, राजीव उपाध्याय, अजय शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार विद्यार्थी, विनोद चौधरी, मुकेश शर्मा, योगेन्द्र शर्मा आदि ने की है।