



बाबा न्यूज
आगरा। विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन सचदेवा मिलेनियम स्कूल में किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही नृत्य गुरुओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी कलाओं के देवता नटराज के सम्मुख दीप प्रज्वलन स्कूल के चेयरमैन राजेन्द्र सचदेवा, विद्या गुरु रामनाथ गौतम, राजीव सक्सैना, डॉ पीके सिंह, देवेन्द्र चौधरी, मनीषा सिंह, डॉ संगीता शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भोपाल (मध्यप्रदेश) से आईं अंतर्राष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना एवं ‘ब्रांड एम्बेसडर नच ले आगरा’ वैष्णवी शर्मा रहीं।
विद्यालय के चेयरमैन राजेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कला और संस्कृति भारत की पहचान हैं। भारतीय शास्त्रीय नृत्यों को अनूठी पहचान मिली है। नच ले आगरा प्रतियोगिता में टॉप 10 में सलेक्शन हुआ, इसमें जान्हवी गोस्वामी, परी तिवारी, कनिष्का शर्मा, रिदिमा शर्मा, आद्या गुप्ता, इशान्वी गोयल, लक्षिता, अयान, जाश्वी, धुन गुप्ता आदि है ।
नृत्य गुरुओं में टोनी फास्टर, नमिता बाजपेयी, विजय लक्ष्मी शर्मा को आओ फर्ज़ निभाये का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मन्नत, तनिष्का बाजपेई, माही वी कुमार, राजा खिरवार, राजी खिरवार, वैभव जादौन, रॉकस्टार खुशनव खिरवार, कृष्णा शाक्य, अनुज शाक्य, राघव शाक्य, नयनदीप चौधरी, डिंपल चुग, भूमि माथुर, अथर्व उपाध्याय, अथर्व शर्मा, तेजस चौधरी, वान्या सारस्वत, सृष्टि राजौरिया ने स्पेशल पर्फोर्मेंस दी । इन गानों पर मचाई धूम – देवा श्री गणेशा…, चूड़ी चमके…, चिरमी नै…., हर गली हर घर में लोहे का बंदा…, शंभू शिव शंभू…, आईगिर नंदिनी…, वो तो झांसी वाली रानी थी…, छू कर मेरे मन को.., कुड़ी पंजाबन…, बायरिया झालौ सह्यो नहीं जाय…, संवार लूं…, एक चतुर नार…, झांसी की रानी आई… आदि।
इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों में निधि बेदी, करन सक्सैना, अंतरा घोष, प्रिया श्रीवास्तव, समीक्षा सिसोदिया, नटरांजलि के सदस्य लालाराम तैनगुरिया, अनीता दुबे, हरीश लालवानी, दीप्ति जादौन, राजदीप ग्रोवर आदि थे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन अलका सिंह ने और आभार व्यक्त अनीता दुबे ने किया ।