



शांतिकुंज कॉलोनी में आरसीसी से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया
मनीष मिश्रा/ बाबा न्यूज
आगरा। अर्जुन नगर स्थित शांतिकुंज कॉलोनी में खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा और एमएलसी विधायक विजय शिवहरे ने संयुक्त रूप से आरसीसी से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। कालोनी के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी। सड़क का कार्य आरंभ होने से निवासियों की बहुत पुरानी मांग पूरी हो गई। इस अवसर पर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा एवं विधायक विजय शिवहरे का कॉलोनी के निवासियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। विधायक खैरागढ़ भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के हर संभव कार्य कर रही है और प्रदेश में विकास कार्य साफ दिखाई दे रहा है। सरकार किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं कर रही है। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ कार्य हो रहे हैं।