



भाजपा की सरकार में हो रहा विकास : अनीता कुशवाहा
मनीष मिश्रा/ बाबा न्यूज
खैरागढ़। विधानसभा सैया ब्लॉक के ग्राम वृथरा मैं तीन स्थानों पर आरसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी अनीता सिंह कुशवाह ने फीता काटकर आरसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ब्लाक प्रमुख सैया मंजू त्यागी ने बताया कि काफी समय से ग्राम वासियों की इस खरंजा निर्माण के लिए मांग चल रही थी जिसे आज पूरा कर दिया गया है। मुख्य अतिथि अनीता सिंह कुशवाहा का क्षेत्रीय लोगों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से आदम सिंह त्यागी पूर्व प्रधान जितेंद्र त्यागी राष्ट्रीय महामंत्री त्यागी समाज सतीश त्यागी राजवीर त्यागी देवी प्रसाद त्यागी लीलाधर त्यागी एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।