



इस्माइल खां/ बाबा न्यूज
कागारौल । अकोला के गाँव रामनगर में स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रधान स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गांव की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सचिन चाहर , नेहा, रिया, अनुपमा, लक्षिता, अभय चाहर, कृष्णवीर चाहर, संदीप चाहर आदि प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सभी ने होनहार प्रतिभाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर समाज सेवी अंगूरी देवी व उनके पुत्र डॉ. योगेश चाहर ने किया सम्मान। कार्यक्रम का संचालन देशराज भगत ने किया। इस मौके पर शंभूदयाल मास्टर, तेज पहलवान, लाल सिंह प्रधान, दीवान सिंह मास्टर साहब, पुरुषोत्तम पहलवान, छीतर सिंह प्रिंसिपल, महेंद्र नेताजी, राजवीर, मोरा सूबेदार, मदन मेजर साहब, ओमवीर, ओंकार नंबरदार, सत्यवान, लोकेंद्र सिंह, रणधीर सिंह भगत, जयप्रकाश, बंटू अशोक इंजीनियर, आदि प्रमुख रूप से सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।