



बाबा न्यूज
मुंबई। छोटे पर्दे की तारिका निया शर्मा सबसे अपने अलग ही अंदाज से सभी को प्रभावित करती रहती हैं। निया शर्मा ने बार-बार साबित किया है कि वह कभी भी कमाल कर सकती हैं। हाल ही में निया शर्मा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो अब सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। इन नई क्लिक्स में निया को एक सफेद मोनोकिनी में पोज देते हुए देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया है।
छोटे पर्दे की तारिक ा निया शर्मा ने अपने बाल खुले रखे हैं। कहने की जरूरत नहीं कि इन तस्वीरों में निया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। तस्वीरें शेयर किए जाने के तुरंत बाद फैंस और दोस्त उन पर प्यार बरसाने लगे। एक्ट्रेस अमृता खानविलकर ने निया को बेहद हॉट कहा। एक यूजर ने लिखा चौंकाने वाली जबकि कई ने रेड हार्ट और आग वाले इमोजी कमेंट किए।
निया शर्मा ने टेलीविजन इंडस्ट्री में काली एक अग्निपरीक्षा से डेब्यू किया था। बाद में, उन्होंने शो एक हजारों में मेरी बहना है में काम किया। उन्होंने जमाई राजा में रवि दुबे के साथ काम करने के बाद प्रसिद्धि हासिल की। एक्ट्रेस बॉक्स क्रिकेट लीग और खतरों के खिलाड़ी 8 सहित कई रियलिटी शोज में भी दिखाई दी हैं। उन्होंने सितारों से भरे रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 में अपने डांस से लोगों के होश उड़ा दिए थे।