



तीन ट्रैक्टर व आरोपियों को पड़कर फतेहपुर सीकरी पुलिस को सौंपा
राज कुमार इंदौलिया/ बाबा न्यूज
किरावली। तहसील क्षेत्र के बसई जगनेर इलाके से विशालकाय पत्थर लेकर अछनेरा आ रहे पत्थर से लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली और चार लोगों को गांव दूरा के समीप पुलिस के सहयोग से तहसील प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ने के बाद फतेहपुर सीकरी पुलिस को सौंप दिया। उप जिलाधिकारी किरावली अनुज नेहरा के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त संबंध में नायब तहसीलदार अमित मुद्गल को मुखबिर द्वारा खनन की सूचना मिली कि राजस्थान के बसई जगनेर इलाके से विशालकाय पत्थर मूर्ति के लिए अछनेरा लाई जा रहे हैं। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अमित मुद्गल ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाल लिया और जैसे ही दूरा फतेहपुर सीकरी मार्ग पर पत्थरों से भरे ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की। लेकिन खनन माफियाओं ने ट्रैक्टरों की रफ्तार और बढ़ा दी ऐसे में स्थानीय पुलिस ने ट्रैक्टरों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। वही मौके पर पकड़े गए ट्रैक्टरों के चालकों से पत्थर से संबंधित कागज मांगे गए तो वह कुछ नहीं दिखा सके। नायब तहसीलदार ने बताया कि राजस्थान से बड़े पैमाने पर किरावली, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी में पत्थरों की बड़ी खेप लाई जा रही हैं। जिससे राजस्व की बड़े पैमाने पर चोरी की जा रही है। उन्होंने इस दौरान पकड़ी गई ट्रैक्टर चालकों में लवकुश व सचिन निवासी बसई व अन्य दो ट्रैक्टर चालक व पत्थर स्वामियों को फतेहपुर सीकरी पुलिस के हवाले कर दिया इस दौरान तीन ट्रैक्टर जब्त भी किए गए।