



अंकुर तिवारी/ बाबा न्यूज
बाह। तीर्थ धांम बटेश्वर पहुंचे कुंडा के एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फगोपाल जी नेअपने परिवार के साथ ब्रह्मलाल महादेब के अपनी पत्नी मधुरिमा सिंह के साथ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। मुख्य पुजारी जय प्रकाश गॉस्वामी, राकेश बाजपेयी,अशोक गॉस्वामी, आचार्य सूरज गॉस्वामी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई। पूजा अर्चना के वाद यमुना किनारे बने 101 मंदिरों की श्रखंला को देखा और उनकी पत्नी मधुरिमा सिंह ने यमुना मैया के चरण स्पर्श के आचमन कर पूजा की। पूजा अर्चना के बाद अपने साथी अनुपम कटारा के आवास पर पहुंचकर उनका स्वागत व सम्मान किया गया।
>