



छात्राएं एक कॉल करें, पुलिस हाजिर होगी
महिला अधिकारों की दी छात्र-छात्राओं को जानकारी
महावीर सिंह वर्मा/ बाबा न्यूज
फतेहपुरसीकरी। फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत भरतपुर हाईवे स्थित ग्राम करही के श्री राम इंटर कॉलेज में नारी शक्ति एवं महिला सशक्तीकरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला संबंधी कानून महिला अधिकार के बारे में छात्र छात्राओं को बारीकी से पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी प्रशिक्षु,आईपीएस अंशिका वर्मा के द्वारा छात्र छात्राओं को नारी शक्ति एवं महिला अधिकार कानून के बारे में बताया। छात्राओं को बताया गया कि आपातकाल पर 112 ,डायल 1090 ,1076 पर कॉल करने के लिए अरे नहीं किसी भी स्थिति में तत्काल कॉल करें पुलिस आपकी सेवा में हाजिर होगी। महिला संबंधी कानूनी जानकारी एवं अधिकार पर विस्तृत रूप से बताया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य लक्ष्मणदेव शास्त्री, उमाकांत, मुकेश, दीवान, प्रियंका चौधरी, बबलू चौधरी एवं अध्यापक मौजूद रहे।
छात्राओं ने बनाई रंग बिरंगी राखियां
फतेहपुरसीकरी । नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी की ओर से आर एस पब्लिक स्कूल में रक्षा बंधन पर्व से पूर्व स्वच्छता का कार्यक्रम के तहत रंगोली व राखी प्रतियोगिता रखी गई , जिसमें छात्राओं ने रंग बिरंगी राखियां बनाई , छात्राओं को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कस्बा के आर एस पब्लिक स्कूल में सोमवार को रक्षाबंधन पर उसे पूर्ण रंगोली एवं राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बहुत ही सुंदर और रंग बिरंगी राखियां बनाई। नगर पालिका स्वच्छता निरीक्षक नरेंद्र सिंह धाकरे ने छात्राओं को पुरुषकृत किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार ,साकिर अब्बासी ,दिलशाद खान समेत शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।
किसानों को रसायन मुक्त खेती की दी सलाह
फतेहपुर सीकरी। फतेहपुर सीकर खंड विकास परिषद कार्यालय में कृषि विभाग की ओर से आयोजित खरीफ कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को खरीफ फसलों के उत्पादन बढ़ाने ,पशुओं में पनप रहे रोगों के बारे में विशेष रूप से जानकारियां देते हुए बचाव के उपाय बताएं।
कृषि निवेश मेले में मुख्य अतिथि बतौर डॉ. डीके शर्मा प्रवक्ता मेघ सिंह महाविद्यालय द्वारा खरीफ फसलों में अधिक उत्पादन बढ़ाने के विषय में बताया गया। डॉ पाराशर द्वारा पशुओं में बांझपन ,पशुओं की बीमारियों और अधिक दुग्ध उत्पादन के विषय में किसानों को जानकारी दी गई। किरावली संभाग के एस एम एस रघुवीर सिंह व सोनू खान ,विज्ञान सिंह द्वारा पारंपरिक खेती, जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताते हुए और किसानों को रसायन मुक्त खेती करने की सलाह दी गई। ब्लॉक कृषि अधिकारी विनोद कुमार शर्मा द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि का किस प्रकार लाभ ले सकते है इसके बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह द्वारा गोमाता संरक्षण, गाय को आवारा पशुओं की तरह ना छोड़ने की किसानों से अपील की गई और गौ माता को प्रत्येक घर में पालने के बारे बताया। इस दौरान प्रमुख रूप से वेदपाल राणा गिरीश प्रधान ,राजेश कुमार ,टिंकू शर्मा ,प्रदीप कुमार , रघुवीर ,कृष्ण गोपाल ,सेवक राम समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।