



महावीर सिंह वर्मा/ बाबा न्यूज
फतेहपुरसीकरी। अग्रवाल समाज फतेहपुर सीकरी के अध्यक्ष अंजुल गोयल ने होटल बसंत प्लेस पर समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर अगले महीने में आने वाली अग्रसेन महाराज की जयंती की तैयारी के विचार विमर्श किया। नवीन कार्यकारिणी में मनोज बंसल एवम गौरव गर्ग को उपाध्यक्ष ,प्रमोद सिंघल को मीडिया प्रभारी, विशाल गर्ग को सह मीडिया प्रभारी, सचिन गर्ग को सह महामंत्री, नवीन सिंघल को सोशल मीडिया प्रभारी, पंकज गर्ग को व्यवथा प्रमुख,सह व्यवस्था प्रमुख संजय गोयल , आॅडिटर राधे श्याम गर्ग को सर्व सम्मति से बनाया गया। बैठक में महामंत्री राहुल घाटी ,कोषाध्यक्ष अनुराग गोयल , मुकुल अग्रवाल, नैमी चंद गर्ग ,विष्णु गोयल,राजू विनोद सामरिया, गोयल , अन्नू सील, सुशील गोयल कन्नू सर्राफ ,राहुल सर्राफ,आशीष मित्तल तरुण गर्ग,राम मोहन,प्रदीप गर्ग,आकाश मित्तल,हनी गोयल, हिमांशु गोयल, मनीष गर्ग, राजेश मित्तल, नीतेश सिंघल ,मनोज सिंघल, सत्य प्रकाश मंगल, नरेश गोयल ,मदन गर्ग आदि थे।