



बाबा न्यूज
मुंबई। सिने अभिनेत्री नुसरत भरूचा अपने देश में वापस आ गयी है। वह डरी-सहमी दिखाई दे रही हैं। उनका वीडियो भी सामने आ चुका है। इतना ही नहीं, थकान भी चेहरे पर साफ नजर आ रही है। अभिनेत्री इजरायल में फंसी थीं। जहां एंबेसी की मदद से उन्हें देश वापस लाया गया है।
सिने अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह अपने लगेज के साथ बाहर निकलीं, मीडिया की भीड़ ने उनको घेर लिया। वह पहले से ही शॉक्ड में थीं। उसके बाद ये सब देखकर वह और घबरा गईं। हालांकि उनकी टीम ने उन्हें कार तक पहुंचाया। वहां से रवाना हो गईं।
भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। साथ ही हर संभव मदद करने का भी ऐलान किया था। इसी बीच खबर आई कि फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा वहां फंस गई हैं। नौ दिन पहले भारत से इजराइल के लिए रवाना हुई थीं। वह हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने गई थीं। अब उनके फंसे होने की न्यूज से हर कोई परेशान हो गया। नुसरत भरूचा ने इमोशनल होते हुए कहा, मैं घर आ गई हूं। मुझे घर पहुंचने दो यार। बिना मेकअप के वह नजर आ रही हैं। चेहरे पर थकान साफ झलक रही थी। साथ ही परेशानी भी। उन्होंने गुलाबी रंग का को-आॅर्ड सेट पहना था और कमर पर एक स्लिंग बैग लपेटा हुआ था। उनको देख फैन्स शुक्रियादा कर रहे हैं।