



इंद्रेश तोमर/ बाबा न्यूज
पिनाहट। पिनाहट में माथुर वैश्य महासभा के संस्थापक गनेशी लाल बौहरे की स्मृति में माथुर वैश्य महासभा के पदाधिकारियों द्वारा धूमधाम से बैंड बाजो के साथ गनेशी लाल जी की 136 वी शोभा यात्रा निकाली गई। एक दर्जन आकर्षक झांकियां के साथ निकाली गई शोभायात्रा का कस्बे के व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
माथुर वैश्य महासभा के बैनर तले गणेश लाल बौहरे जी की 136 भी स्मृति के उपलक्ष्य में माता श्री चामुंडा देवी प्रांगण से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का मुख्य अतिथि मेवाराम रामरती नौगईया नगर खिल्ली वालों ने गणेश जी लाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शोभा यात्रा माता श्री चामुंडा देवी प्रांगण से गणेश जी, राम लक्ष्मण सीता, खाटू श्याम,माँशेरावाली,महादेव सहित एक दर्जन आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से बैंड बाजा के साथ चांदनी चौक, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा, राजाखेड़ा रोड, नदगवा तिराहा होते हुए गढ़ स्थित वाटिका में पहुंची।एक दर्जन आकर्षक झांकियां के साथ चल रही शोभा यात्रा का जगह-जगह कस्बा वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। माथुर वैश्य महासभा के पदाधिकारी का स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा का समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रताप गुप्ता ने तथा संचालन निखिल गुप्ता ने किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय माथुर वैश्य महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका प्रवीण गुप्ता, महामंत्री डॉक्टर मधुरिमा, डॉ अनिल गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा राकेश गुप्ता, पिनाहट शाखा सभा अध्यक्ष अनिल गुप्ता, रामकुमार गुप्ता,युवा दल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता,राजकुमार गुप्ता, नितिन गुप्ता,केशव देव गुप्ता, राजेश गुप्ता,अवनीश गुप्ता, रिषभ गुप्ता, गोपाल गुप्ता आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।