



महिला सफाई कर्मचारी शकुंतला देवी ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा प्रारंभ करायी
51 झांकी, पटे बनेटे के पांच अखाड़े, दो बैंड, सात ऊंटपांच घोड़े रहे आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में समाज के सभी लोगों का रह पूरा सहयोग: विनोद इलाहाबादी
बाबा न्यूज़
आगरा। रामायण के रचियता भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा का विधिवत उदघाटन नगर निगम के हरीपर्वत ज़ोन की महिला सफाई कर्मचारी शकुंतला देवी पत्नी सोनी ने किया। तत्पश्चात शकुंतला देवी ने भगवान वाल्मीकि की झाँकी की आरती उतारी। नगर-निगम प्रांगण में मौजूद संविधान रचियता-डाँक्टर बी.आर.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, झाँकी को हरी झंडी दिखाकर वाल्मीकि शोभायात्रा प्रारंभ की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष-तख्त चौधरी मानसिंह ने की। शोभायात्रा का उद्घाटन करने से पूर्व पूर्व महापौर इन्द्रजीत आर्य ने कहा कि आज समाज को भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलने की नितांत आवश्यकता है। भगवान वाल्मीकि ने कलम के माध्यम से जन-जन को शिक्षित होने का संदेश दिया है।अत: हम सभी को अपने सभी बेफिजूल खर्चों को रोककर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करना होगा।
शोभायात्रा के संयोजक श्रीकांत चौहान ने कहा कि वाल्मीकि शोभायात्रा निकालने की अनुमति शोभायात्रा के पांच दिन पूर्व मिली है। उसके बाद भी समाज ने वाल्मीकि महापंचायत के साथ मिलकर अल्प समय में 51 झांकी, 5 पटे बनेटे के अखाड़े 5 ऊंट और 7 घोड़े शोभायात्रा में लगाकर समाज की एकता अखंडता को दिखाया है। पुलिस प्रशासन अगर समय रहते पूर्व की भांति परंपरागत पूर्व में दी गई अनुमति के अभिलेखों की जांच कर वाल्मीकि महापंचायत के द्वारा चुने गए संयोजक को अनुमति दे देते तो आज 100 से ज्यादा झांकियां वाल्मीकि जयंती में दिखाई देती।
ये शोभायात्रा में लगभग 65 विभिन्न भगवान स्वरूपों की झाँकियाँ शोभायात्रा में सम्मिलित हुई हैं इसमें 11 झांकियां छावनी क्षेत्र से बाद मे शामिल हुई । श्रमिक नेता-विनोद इलाहाबादी ने कहा कि आज समाज में बड़ा ही हर्षोल्लास है समाज अपने आराध्य भगवान वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मना रहा है। वाल्मीकि अनुयायियों खासकर सफाई कर्मचारियों एवं नगर निगम के कर्मचारियों के हौसले बुलंद हो गये क्योंकि आज पहली बार किसी सफाई कर्मचारी वह भी महिला सफाई कर्मचारी ने वाल्मीकि जयंती के शोभायात्रा का उद्घाटन किया है। यह हम सभी निगम कर्मचारियों के लिए फक्र की बात है। उन्होंने कहा कि इसी साल महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ। इसी साल एक महिला सफाई कर्मचारी वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा का उद्घाटन किया। महासंघ के मण्डल कोषाध्यक्ष मोहन गुलज़ार एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश चौधरी वाल्मीकि ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के अनुयायियों का उत्साह और असीम आस्था अपने भगवान की शोभायात्रा में रूकावट नहीं बन सकी। ये सब भगवान वाल्मीकि के आशीर्वाद का ही चमत्कार है। शोभायात्रा नगर निगम आगरा से चलकर थाना हरीपर्वत एम डी जैन इंटर कॉलेज, घाटियां आज़म खां, धुलियागंज, पीपल मंडी, रावतपाड़ा, फुब्बारा, सिंधी बाजार, मोती कटरा, मंटोला, सदर भट्टी चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट से सीधे सुभाष पार्क के सामने भगवान वाल्मीकि वाटिका पर समाप्त हुई। शोभायात्रा मार्ग पर सैकड़ों मंच विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं भाजपा सपा बसपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी पीस पार्टी एवं सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मंचो से शोभायात्रा के साथ चल रहे वाल्मीकि समाज के नेताओं का झांकियों का स्वागत सम्मान कर आपसी भाईचारा कायम किया।
इस अवसर पर वाल्मीकि महापंचायत के महामंत्री बृजेन्द्र चंचल, वरिष्ठ नेता हरी बाबू वाल्मीकि, बच्चूसिंह प्रधान कैलाश चौधरी, संजू चौहान रज्जो बाबू चक्रवर्ती चौ.इमरती, महावीर चंचल, पप्पू चौधरी, पवन चौधरी, राजकपूर चौधरी,दीपक चौधरी, बब्लू चौधरी बोबी लाले, नरेश थनवार, सुशील चौहान, मनीष वाल्मीकि, बब्लू भाटिया प्रशान्त चौहान, मुकुल गुलज़ार, पूर्व पार्षद रविन्द्र चौधरी, ध्रुव जमींदार, सौरभ चौहान, चौधरी हरदयाल सिंह, कर्मशाला के अध्यक्ष सूरज सिंह धाकरे, दिनेश चौधरी, दीपक चौहान, ह्रतिक इलाहाबादी, शनी चौहान, अनिल राजौरिया, रोबिन इलाहाबादी, रवि राय, अखिलेश कुमार, सतीश चौधरी, संतोष चौधरी, सम्राट चौधरी, चौधरी राजेश राजौरिया, कामेश कुंज, शिवम चौहान, शिवराज वाल्मीकि, ललितेश चौधरी, विमल चौहान, विकास साहू, पप्पू थनवार, राजवीर सिंह प्रधान, प्रमोद चौहान, हरी चौधरी, ऊषा देवी, बसपा पार्षद मंगल संतोष, भाजपा पार्षद विवेक चौहान, मनोज प्रधान, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नितिन कोहली, दिलीप चौधरी, गौतम पहलवान, गौरव भाटिया, भुल्ले नरवार, संजय लहरी, गोपालदास भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह पंकज खण्डेलवाल के अलावा सैकडों लोग उपस्थित थे। संचालन राकेश चौधरी ने किया।